शिवपुरी। इंदार, नरवर और अमोला थाना क्षेत्रों की तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिनके शव उनके घरों में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले हैंं। पुलिस ने तीनों मामले में मर्ग की कायमी कर जांच प्रारंभ कर दी है। पहली घटना ग्राम मड़वासा में घटित हुई जहां बीते रोज एक 24 वर्षीय युवक मनोज पुत्र हरिराम जाटव ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक का शव उसके कमरे में रस्सी पर लटका हुआ परिजनों को दिखा जिस पर उन्होंने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे से शव को उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया।
दूसरी घटना नरवर के गाम साबोली में घटित हुई जिसमें नरेंद्र पुत्र कल्याण सोलंकी ने फांसी लगा ली। तीसरी घटना अमोला के ग्राम धरखेड़ा में घटी जहां राजू पुत्र सुंदा आदिवासी ने घर में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। तीनों मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतकों ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया।

