हरिजन थाने के पास से किशोरी गायब, अपहरण का मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र हरिजन थाने के पास एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में अपने घर से गायब हो गई। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर से किशोरी की तलाशी ली। परंतु किशोरी कही नहीं मिली तो परिजनों ने इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में की। जहां किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार नवाब सहाब रोड हरिजन थाने के पास निवासरत एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से पास ही स्थिति दुकान पर सामान लेने की कहकर गई थी। उसके बाद किशोरी नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी को हर संभब जगह तलाशा। परंतु किशोरी नहीं मिली। 

जिस पर परिजन तत्काल कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।