पिछोर। खबर पिछोर के एसबीआई से आ रही है किे पिछोर के एक डेसरी संचालक ने अपने खाते से पैसे निकाले। छोटे नेाट लेने के लिए वह दूसरे काउंटर पर गया तो उसके बैग से किसी अज्ञात चोर ने एक पचास हजार की एक गडडी गायब कर दी।
अपनी दुकान पर पहुंचकर उसने नोट गिने तो उसमें 50 हजार कम निकले तो वह बैंक पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन बैंक ने सीसीटीव्ही फुटेज देने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिछोर की भारतीय स्टेट बैंक शाखा से सोमवार की दोपहर डेयरी संचालक मुकेश यादव बैंक से पैसा निकालने पहुंचे और यहां से उन्होंने दो लाख रुपए निकाले थे। बैंक ने उन्हे बडे नोट दिए थे,जबकि कर्मचारियों के भुगतान के लिए उन्हें छोटे नोट भी चाहिए थे जिसके चलते वह बैंक के दूसरे काउंटर पर जाकर जब छोटे नोट ले रहे थे ।
इसी दौरान एक चोर ने उनके बैंग से 50 हजार रुपए की एक गड्डी निकाली और बैंक से बाहर निकल गया। यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब मुकेश दुकान पर आए और उन्होंने यहां कैश गिना तो उसमें से 50 हजार रुपए कम निकले जिसके बाद वे सीधे बैंक गए और मैनेजर से सीसीटीवी कैमरे में देखने की बात कही लेकिन मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज देने से इंकार कर दिया
जिसके बाद मुकेश ने इसकी शिकायत पिछोर थाने मे की जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगे तो उसमें एक चोर मुकेश के बैग से पैसा निकालते दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
पीडित बैंक में देर रात आया था और ऐसे में बैंक बंद होने का समय हो गया था इसलिए फुटेज नहीं दिए गए। FIR के बाद ही बैंक सीसीटीवी फुटैज देता है।
आरके सहगल बैंक मैनेजर पिछोर

