20 रूपए की लिए पत्थर से कुचलकर हत्या, हत्यारा गिरफ्त में, मरने वाला अभी अज्ञात | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शहर के हद्धय स्थल माधवा चौक पर स्थित सहायता केन्द्र के पास 2 दिन पूर्व हुई हत्या के राज बहार आने लगे है। बताया जा रहा है कि हत्यारा आदपन नशेडी है। उसने मात्र 20 रूपए की उधारी मांगने पर इस हत्या को अंजाम दिया है। हत्यारा नाबालिग बताया जा रहा है, वह पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन मरने वाला अभी भी अज्ञात है। 

जैसा कि विदित है कि 

माधव चौक स्थित सहायता केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर शनिवार-रविवार की रात एक 55 वर्षीय अधेड की हत्या किसी अज्ञात हत्यारे ने सर पर पत्थर मार कर कर दी थी। बीच शहर में इस घटनाक्रम के बाद  पुलिस की सक्रिया और ग्शत पर सवाल खडे हो रहे हैं। 

इस मामले को लेकर पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिया किया तो पुलिस को पता चला कि रात के समय सुलोशन का नशा करने वाले युवक यहां देखे गए हैं जिसके बाद पुलिस ने नशा करने वाले कुछ युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि एक युवक से जब मृतक ने अपने उधारी के 20 रुपए मांगे तो यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने पत्थर पटककर मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस ने भले ही मामले का पर्दाफाश कर दिया है लेकिन मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है जिसे लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। एसपी राजेश हिंगणकर का कहना है कि हत्या के इस मामले में सबसे पहले हम आरोपी को पकडना चाहते थे और इसमें सफलता मिल गई है अब दूसरा प्रयास म्रतक की शिनाख्त करना है यह काम हम तेजी से कर रहे हैं। उसके फोटो आसपास के थाने भेजे गए हैं।

मृतक से लिए थे नाबालिग ने 20 रुपए उधार

टीआई बादाम सिंह यादव ने बताया कि पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया है कि उसने म्रतक से 20 रुपए उधार लिए थे और मृतक ने जब उससे अपने 20 रुपए मांगे तो नाबालिग आरोपी ने इंकार कर दिया जिसके बाद मृतक ने उसे थप्पड़ मार दिया था। यह बात नाबालिग को नागवार गुजरी और उसने रात को जब मृतक शिव मंदिर के समीप सो रहा था तभी पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

नशे का आदी है नाबालिग

पुलिस ने बताया कि नाबालिग नशे का आदी है और उसके ऊपर पहले भी कई केस कोतवाली सहित अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं जबकि नाबालिग का पिता भी शहर का जेबकतरा रहा है। युवक स्लोचन का नशा करता है और इसी नशे के चलते नाबालिग ने को पहले भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे न्यायालय द्वारा बाल ग्रह भेजा गया था।

खून से सने कपड़े किए बरामद

पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया इतना ही नहीं पुलिस ने वह कपडे भी बरामद कर लिए जो वारदात के समय नाबालिग पहना था और उन कपडों पर खून लगा हुआ है।

साथियों ने खोला हत्या का राज

नाबालिग अपने जिन साथियों के साथ मिलकर सुलोशन का नशा करता था उन साथियों ने ही हत्या का राजफाश कर दिया। पुलिस ने जब माधव चौक चौराहे पर सुलोनशन का नशा करने वाले कुछ युवकों को उठाया तो उन्होंने पूरी घटना पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।