ग्वालियर और झांसी में किया गया नाबालिग का बलात्कार, अपहरणकर्ता गिरफ्तार | PICHHORE, SHIVPURI NEWS

पिछोर। भौंती थाने की खोड़ी चौकी क्षेत्र के माचमौर गांव से लापता नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में युवक के खिलाफ बलात्कार की धारा में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग 6 अप्रैल को लापता हो गई थी। पुलिस ने संदेही युवक के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को नाबालिग को बरेला चौराहा खोड़ से बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग को युवक ग्वालियर और झांसी ले गया। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ गलत काम भी किया। पुलिस ने अपहरण के साथ-साथ बलात्कार व पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया।

 न्यायालय ने आरोपी युवक दीपेश यादव को जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि नाबालिग ने न्यायालय में दिए बयानों में मनमर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही है।