नवविवाहिता का अपहरण कर ले गया आरोपी, RAPE के बाद चंगुल से छूटकर भागी | karera, SHIVPURI NEWS

करैरा। खबर जिले के करैरा के ग्राम खोआ के खाती बाबा क्षेत्र में बीते दिनों गायब हुई एक विवाहिता आरोपित के चंगुल से छूटकर वापस घर आ गइ। जिसकी रिपोर्ट पर से पुलिस ने गांव के कमलसिंह पाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपित के चंगुल से छूटकर आई पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल  को शाम के करीब 6:30 बजे आरोपित कमलसिंह पाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था जहां आरोपति उसे किसी अनजान जगह पर ले गया और उसे वहां रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बीते रोज वह आरोपित को चकमा देकर वहां से भाग आई।