चमत्कारी मंदिर है पिछोर के टेकरी सरकार का, धूमधाम से मनाई जाऐगी हनुमान जंयती | Pichhore, SHIVPURI NEWS

पिछोर। टेकरी सरकार की नगरी कही जाने वाले पिछोर में प्रतिवर्श की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती टेकरी सरकार महोत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्शोल्लास के साथ सम्पन्न होने जा रहा है। इस क्रम में चलने वाले बारह दिवसीय समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 

प्रख्यात संत शिरोमणी प्रेमभूशण जी के श्री मुखारविंद से श्री रामकथा के भव्य कार्यक्रम के अलावा भजन संध्या व अन्य कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं। जिसके तारतम्य में जानकारी देते हुये टेकरी सरकार समिति संचालक वीरेन्द्र पाठक ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले समारेाह के दौरान राष्टीय प्रख्यात संत श्री प्रेमभूशण जी महाराज अयोध्या धाम के श्री मुखारविंद से दिब्य श्री रामकथा का रसपान 17 अप्रेल से प्रारंभ हो चुका है जो 25 अप्रेल तक चलेंगी।

वहीं 13 अप्रेल को श्री राम जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके दौरान भजन संध्या का आनंद लाभ भक्तगणों ने लिया। वहीं समारोह के विषेश आयोजन श्री हनुमान जयंती महोत्सव को 19 तारीख को  मनाया जावेगा। 

जिसमें श्री टेकरी सरकार धाम पर श्रीरामदूत हनुमान जी महाराज का दिव्य श्रंगार दर्षन, मंदिर साज सज्जा, आतिषवाजी, महाआरती, प्रसाद वितरण, भजन संध्या, आदि कार्यक्रमों की श्रंखला में भक्तगण सरावोर रहेंगे। 

गौरतलब है कि पिछोर के श्री टेकरी सरकार मंदिर पर 13 अक्टूबर 1996 से अखण्ड रामचरितमानस पाठ का अनवरत वाचन जारी है। प्रतिदिन किसी ना किसी भक्तगण के सौजन्य से पाठ का आयोजन सम्नन्न हेाता है। पिछोर नगर के मध्य मोतीसागर तालाब सरोवर व प्राचीन किले के समीप मुण्डा पहाड पर बिराजमान श्री टेकरी सरकार की असीम कृपा क्षेत्रवासियों पर है जिसके चलते यहां दूर दराज से लोग अपनी फरियाद लेकर दरबार में आते हैं।

और उनकी मनोकामनायें टेकरी सरकार पूर्ण करते हें। एैसा बताया जाता है कि एक समय मुण्डा पहाड पर किसी प्रकार की बनस्पती या पौधा नहीं उपजता था। पूरा पहाड सूखा व वंजर था। तब स्वयं भू हनुमानजी महाराज के एक भक्त को स्वप्न देकर यहां मंदिर निर्माण कराया गया। 

एक छोटी से मढिया के रूप में विद्यमान एक मंदिर ने आज एक भव्य रूप ले लिया है। जब से यहां रामचरितमानस का पाठ प्रारभ हुआ तब से यह मुण्डा पहाड़ पूरी तरह से हराभरा हो गया और यहां एक से बडकर एक वनस्पति व पौधों को लहलहाता देखा जा सकता है। आज पिछोर का टैकरी सरकार धाम प्रसिद्ध व प्रख्यात सिद्ध स्थलों में सक एक माना जाता है।