19 को शिवपुरी आ रहे हैं सिंधिया, 20 को भरेंगे नामांकन | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 अप्रैल को शिवपुरी आएंगे और वह 20 अप्रैल को शिवपुरी में अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे तथा यहां सभा को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि श्री सिंधिया 19 अप्रेल को सुबह 11 बजे जयविलास पैलेस से रवाना होकर दोपहर 2 बजे शिवपुरी पहुंचेगे जहां वह स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और बॉम्बे कोठी पर कुछ देर के लिए रूकेंगे।

सांसद सिंधिया दोपहर 3:30 बजे बॉम्बे कोठी से रवाना होकर शाम 5:30 बजे गुना पहुंचेगे जहां वह कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंधिया 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे राजीव गांधी भवन गुना से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे शिवपुरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगे। जहां वह 1:45 बजे से 2:15 तक नामजदगी का फॉर्म भरेंगे और इसके बाद 2:15 से  शाम 4 बजे तक सभा को संबोधित करने के बाद ग्वालियर रवाना हो जाएंगे।