शिवपुरी। खनियाधाना के ग्राम कफार में बीते दो दिनों से चल रही आंधी और बारिश के बीच कल सुबह घर के पास खड़े एक युवक नंदकिशोर पुत्र आशाराम लोधी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।