करैरा। करैरा थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम बडोरा से गायब हुए भैयालाल पुत्र भग्गुराम लोधी तीन बाद कुए में तैरती मिली। बताया गया है कि मृतक के हाथ तोलिया से बंधे मिले है इस कारण हत्या की अंशका जताई जा रही हैं। परिजनो ने कहना है कि पुलिस ने सही समय पर एक्शन लिया होता तो भैयालाल की मौत नही होती।
जानकारी के अनुसार पिछली 13 तारिख को भैयालाल अवस्थी अपने घर से अचानक गायब हो गए,परिजनो ने उस दिन की यशासंभव खोज की लेकिन भैयालाल का कुछ पता नही चला तो परिजनो ने 14 तारिख को करैरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनो ने पुलिस को बताया कि हमारे पडौसियो से भैयालाल का विवाद हो गया था। भैयालाल के बेटे का विवाल 21 अप्रैल को होना था। शादी की जगह को लेकर विवाद चल रहा था।
परिजनो ने भैयालाल के अपहरण की अंशका जताई थी। लेकिन उनकी बातो को गंभीरता न लेतेे हुए गुदशुदगी की खोजखबर नही ली। बताया जा रहा हैं कि 16 अप्रेल को गांव के कुंए में भैयालाल लौधी की लाश तैरती हुई मिली।
पुलिस को सूचना दी पुलिस ने वहां पहुंचकर लाश को कुए से निकलबाई तो उस वक्त मृतक के दोनों हाथ सफेद तौलिया से बंधे हुए मिले। फिर पुलिस लाश को करैरा थाना लेकर आए और मर्ग कायम कर विवेचना प्रारम्भ कर दी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकता हैं।

