कोलारस। खबर जिले के कोलारस की जेल कॉलोनी में एक 60 वर्षीय वृद्ध धनीराम पुत्र पहलूराम जाटव के घर में घुसे एक चोर ने फरियादी के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोडक़र वहां से चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
घटना के बाद पीडि़त वृद्ध ने कस्बे में रहने वाले बोंगी कोरी पर संदेह जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने संदेही के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत कायमी कर ली है।

