हॉकी मैच: फाइनल मैच में ग्वालियर की हॉकी टीम ने शिवुपरी की टीम को 4-0 से पटका | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा म.प्र. में हॉकी खेल को बढ़ावा देने एवं हॉकी प्रतिभा चयन हेतु इंटर हॉकी फीडर सेंटर बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर के नवीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर दिनांक 17 अप्रेल से 20 अप्रेल 2019 तक प्रातः   6.00 बजे  10.00 एवं सायं 3.30 बजे से 7.00 बजे तक ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ. तथा सतना के बीच लीग सह नॉक आउट आधार पर आयोजित किया जा रहा है । 

आज बालक वर्ग की इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, राजेश हिंगणकर की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर  का स्वागत संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी,  एम.के. धौलपुरी, एवं जिले से आये हॉकी फीडर सेंटर के प्रशिक्षकों के द्वारा किया गया। 

आज सुबह दोनो सेमी फाइनल मैच खेले गये जिसमें ग्वालियर ने सतना को 4-0 से और दुसरे सेमी फाइनल में शिवपुरी ने गुना को पेनल्टी शूट आउट में 2-0 से हराया । फायनल मैच ग्वालियर एवं शिवपुरी के मध्य खेला गया, मैच प्रारंभ से पूर्व सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया एवं 60 मिनिट तक चले मैच में उपस्थित रहे। दोनों ही टीमों के खिलाडियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर। 

ग्वालियर के खिलाडि़यों ने शुरूआत से ही शिवपुरी पर दबदवा बनाकर रखा, और शिवपुरी को 4-0 से हराकर ग्वालियर बालक वर्ग की टीम ने फायनल मैच जीत कर बनी विजेता।  वहीं तीसरे स्थान के लिए हॉकी मैच सतना एवं गुना के मध्य खेला गया, जिसमें गुना ने सतना को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रथम एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाडि़यों को पुरूस्कार स्वरूप शील्ड एवं मेडल से पुरूस्कृत किया। और अपने उदबोधन में उन्होंने कहा की खेल के दौरान खिलाडि़यों को खेल को खेल भावना के साथ खेला चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने स्मृति चिन्ह भेंट की। 

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही जिले से पधारे हॉकी फीडर सेंटर के कोच- ग्वालियर वन्दना उईके, प्रशिक्षक ग्वालियर,  अविनाश भट्नागर,  राजू सिंह चौहान, गुना से श्रीमती संगीता कंवर, सतना से शिवेन्द्र सिंह ठाकुर, राजगढ़ से आविद खान, मुरैना से अविनाश राजावत, छतरपुर से नकुल कुशवाह, शिवपुरी से श्रीमती गीता लखेरा में खेल विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।  
संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, श्री एम.के. धौलपुरी जी ने बताया कि बालक वर्ग प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ खिलाडि़यों का चयन कर, चयनित खिलाड़ी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

वहीं बालिका वर्ग की इंटर हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 19.04.2019 को प्रातः 6.00 बजे से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला ख्ेाल परिसर में आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम का संचालन श्री कमल सिंह बाथम शेरा के द्वारा किया गया।