Shivpuri News, खौंकर पंचायत में बंद कमरे का खेल,सरपंच-सचिव अकेले करते हैं मीटिंग

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खौंकर में विकास कार्यों की स्थिति बहुत ही खराब बनी हुई हैं,वहीं आज भी खौंकर की जनता मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, आवास के लिए दर—दर भटक रही हैं। जब इस संबंध में ग्रामीणों ने गांव के सरपंच से बातचीत की तो वह केवल मात्र आश्वासन देते हैं और कहते हैं कि अभी फंड नहीं आया जैसे ही फंड आयेगा काम शुरू कर देंगे।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खोकर के रहने वाले ग्रामीण नीलम रावत ने बताया कि पंचायत में फंड आने के बावजूद गांव में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, और कई समस्याऐं काफी लम्बे समय से जस की तस बनी हुई हैं, गांव की रोड़ों की स्थिति बहुत खराब हैं कई जगह तो सकड़े दल-दल जैसी हो रही हैं, जिससे लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

इसके अलावा गांव में स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई हैं, लाइन ना होने के कारण रात के समय में काफी अंधेरा रहता हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों के साथ हादसा होने का डर हमेशा बना रहता हैं। वहीं मूलभूत समस्याओं को लेकर उप सरपंच ने भी नाराजगी जताई हैं। उनका कहना हैं कि पंचायतों की बैठकों में उन्हें और अन्य पंचों को शामिल नहीं किया जाता हैं।

उनका आरोप हैं कि अगर पंचायत की बैठक ही नहीं होती तो विकास कार्यों की जानकारी कैसे मिलेगी। और योजनाओं पर चर्चा कैसे होगी, वहीं ग्रामीणों का कहना हैं कि हमने कई बार सरपंच जगदीश सिंह और सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा को समस्याओं से अवगत कराया हैं। लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्यवाही धरातल पर दिखाई नहीं दी।

लोगों का आरोप हैं कि पंचायत में फंड आ रहा हैं,लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा हैं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की हैं कि पूरे मामले की जांच कराई जाये। और गांव में सड़क, लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाये। जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।