शिवपुरी। जिले के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खबर है! कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान और अन्य फसलों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए जिले भर में 36 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 7 फरवरी से 7 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। शासन ने इस बार मोबाइल ऐप और ऑनलाइन केंद्रों के माध्यम से भी पंजीयन की सुगम व्यवस्था की है, ताकि किसानों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
जिले के समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि वे उक्तानुसार पंजीयन केंद्रों पर अपनी उपज का पंजीयन आवश्यक दस्तावेजों समग्र आई.डी., आधार कार्ड, खसरा नकल, बैंक खाते जो आधार से लिंक हो तथा सिकमी, बटाईदार कृषक जो 2 फरवरी 2026 तक अनुबंधित हों, के साथ आवश्यक रूप से कराएं।
पंजीयन केन्द्रों में विकासखण्ड शिवपुरी के लिए सेवा सहकारी समितियां (पंजीयन केंद्र) शिवपुरी, गढीबरोद, सतनवाड़ा, कोटा, विकासखंड पोहरी के लिए सेवा सहकारी समितियां पोहरी, बैराड़, परिच्छा, विकासखंड कोलारस के लिए सेवा सहकारी समितियां कोलारस, बेहटा, खरई, विपणन कोलारस, विकासखंड बदरवास के लिए सेवा सहकारी समितियां खतौरा, दीघोद, अकाझिरी, कुश्यारा, विकासखंड करैरा के लिए सेवा सहकारी समितियां टोडा पिछोर, कालीपहाडी, दिनारा, खुदावली, करही, विकासखंड नरवर के लिए सेवा सहकारी समितियां नरवर, मगरोनी, नरौआ, सुनारी, विकासखण्ड पिछोर के लिए सेवा सहकारी समितियां पिछोर, कमालपुर, मल्हावनी, भोंती, रिजोदी, खोड तथा विकासखण्ड खनियाधाना के लिए सेवा सहकारी समितियां खनियाधाना, महुआरी कला, बामोर कला, गूडर, सिनावल खुर्द, विपणन खनियाधाना बनाए गए है।