शिवपुरी: रिश्तों का कत्ल, कलयुगी पिता ने 10 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। पिता का साया बेटी के लिए ढाल होती है,एक बेटी अपनी पिता के पास सबसे अधिक सुरक्षित महसूस करती है,संसार का सबसे विश्वसनीय और पवित्र रिश्ता पिता और बेटी का माना जाता है,लेकिन शिवपुरी जिले में एक मामला सामने आया है जहां पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया और सामाजिक मर्यादा को तोड दिया। हवस के अंधे पिता ने अपनी ही 10 साल की पुत्री के साथ गंदा काम कर दिया।  पुलिस ने पीड़िता की माँ की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

माँ की अनुपस्थिति में दी वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम की माँ कुछ दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। घर में 10 साल की मासूम बेटी अपने पिता के साथ अकेली थी। इसी एकांत का फायदा उठाकर 35 वर्षीय पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की। लोक-लाज और डर के कारण बच्ची सहमी रही, लेकिन जैसे ही बुधवार को माँ मायके से वापस लौटी, मासूम का सब्र टूट गया और उसने रोते हुए अपने पिता की काली करतूत माँ को बता दी।

बेटी की आपबीती सुनकर माँ के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत अपनी बेटी को लेकर तेंदुआ थाने पहुँची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी पिता के विरुद्ध संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट  के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।