SHIVPURI हाईटेंशन लाइन से बेल्डर की मौत,होमगार्ड का जवान धमकाकर ले गया था

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में आने वाले सिंह निवास रोड पर स्थित दर्रोनी चौराहे पर स्थित एक 2 मंजिला मकान की छत पर एक बेल्डर की मौत तेज करंट लगने से हो गई।  परिजनों   का आरोप है कि मकान मालिक पुलिस वाला था इसलिए वह धमकाकर ले गया था और हाईटेंशन लाइन को बंद नहीं कराया लापरवाही से मौत हुई है,परिजनों ने लाश को रखकर रेलवे क्रॉसिंग पर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार माधव नगर में निवास करने वाले कालीचरण ओझा उम्र 35 साल की वेल्डिंग की दुकान सर्कुलर रोड मनियर तिराहे पर स्थित है। बैल्डर कालीचरण ओझा का काम सिंह निवास रोड दर्रोनी तिराहा के पास विक्रम बीज भंडार के ऊपर स्थित एक मकान पर पर चल रहा था। यह मकान होमगार्ड के जवान रानू शर्मा का बताया जा रहा है।

परिजनों कहना है कि आज कालीचरण को रानू शर्मा धमकाकर काम कराने ले गया था उसकी दो मंजिला मकान पर टीनशेड लगनी थी। रानू के मकान के ऊपर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन निकली थी। कालीचरण ने रानू से कहा कि यह लाइन चालू है और ऐसी स्थिति में काम नहीं होगा,परिजनों के अनुसार रानू ने कहा कि लाइन बंद है।

जैसे ही कालीरण ने टीनशेड उठाया वैसे ही मकान के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से उसे तेज करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद रानू भाग गया। परिजनों ने इस लापरवाही से मौत होने के बाद कालीचरण की लाश को पोहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर चक्काजाम कर दिया। यह चक्काजाम 2 बजे से लगभग 6 बजे तक चला था।

बलवीर ओझा का कहना था कि कालीचरण के दो बच्चे है,पुलिस वाला उसे धमकी देकर ले गया और झूठ बोला की लाइट बंद करा दी लेकिन लाइट बंद नहीं कराई,उसके दो  छोटे छोटे बच्चे है उसका लालन पोषण कैसे होगा। उसकी पत्नी को आगंनबाडी में नौकरी दी जाए और पुलिस वाले पर मामला दर्ज किया जाए।