शिवपुरी। फिजिकल थाना अंतर्गत कान्हाकुंज कालोनी में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर वहां से नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कान्हा कुंज निवासी प्रदीप पुत्र शंकर कुशवाह की पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके कोलारस गई हुई थी। शनिवार को प्रदीप भी अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर पर धावा बोलकर वहां से नगदी सहित सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोर प्रदीप कुशवाह के मकान की छत पर चढ़े और गेट तोड़ने के बाद घर के अंदर घुसे।
चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे 35 हजार रुपये नगद सहित सोने का मंगलसूत्र, कानों के बाले, बेंदा, चूड़ी, हार, दो अंगूठियां, चांदी की करधौनी और पायल चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने दिन में मकान की रेकी करके इस बात का पता लगाया है कि मकान में कोई नहीं है।
इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दिन में प्रदीप के पड़ोसी किसी काम से अपनी छत पर गए तो उन्होंने ऊपर का गेट टूटा हुआ देखा। तब प्रदीप को फोन पर इसकी सूचना दी और चोरी की पुष्टि की।