बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में भक्तों का आकडा 2 लाख के पार, पढिए खबर

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी मे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। आज बुधवार की दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दिव्य दरबार लगाया गया था। इस दिव्य दरबार मे आज श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 2 लाख से पार हो गया। आज कथा के चौथे हवाई पट्टी पर बनाई गई पार्किंग लगभग फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों से फुल हो गई।

इस कथा के आयोजन के लिए 4 लाख फुट का टेंट लगाया गया है। आज दिव्य दरबार मे उमड़ी भीड के कारण जितने लोग टेंट के अंदर थे उतने ही बहार थे। 2 घंटे तक चलने वाले इस दिव्य दरबार मे सबसे अधिक शिवपुरी जिले के लोगों के पर्चे खोले गए थे। जिसमें छोटा लुहारपुरा में निवास करने वाले 2 बच्चे उम्र लगभग 16 साल आए थे।

इन बच्चो के इस दिव्य दरबार में पर्चा खोला गया। इस पर्चे के माध्यम से महाराजी ने बताया कि आपके पिता पर 38 लाख का कर्जा है और इस कर्ज को लेकर आपका पूरा परिवार परेशान है। अपने पिता की परेशानी को देखकर बच्चों ने बागेश्वर धाम पर पेशी की थी।

इसके अतिरिक्त शिवपुरी जिले से बहार से आए एक दर्जन लोगों के पर्चे खोले गए थे। अधिकांश पर्चो मे बीमारी,बेटा बेटी की शादी और बच्चों की नौकरी को लेकर समस्याएं थी।