SHIVPURI NEWS - शिक्षक की नौकरी से गद्दारी कर अपनी बीबी की कर रहा है नौकरी सीएसी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोल पठा में पदस्थ एक सीएसी अपने मूल कर्तव्य को छोड अपनी वाईफ की नौकरी कर रहा है। उक्त सीएसी अपने पदस्थी स्थल से 70 किलोमीटर दूर रहकर अपनी बीवी के सरंपची का कार्य संभाल रहा है। सीएसी पर आरोप है कि वह ऐप पर फर्जी फोटो डालकर निरीक्षण दर्शा रहा है। मामले की शिकायत अधिकारियों को की गई है,इस मामले में डीपीसी डीएस सिकरवार का कहना है कि सीएसी की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है जो सामने आएगा उस हिसाब से कार्यवाही की जाऐगी।

जन शिक्षा केंद्र द्वारा जन शिक्षकों की नियुक्ति इस उद्देश्य से की जाती है कि वह नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके और विद्यालय प्रशासन को समुदाय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके, परंतु करैरा के अमोलपठा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ जनशिक्षक महेंद्र यादव अपने इस कर्तव्य का निर्वहन करने में लापरवाही बरत रहे हैं।

शिक्षक की  पत्नी नेहा यादव  करैरा जनपद की ग्राम पंचायत डामरौन खुर्द की सरपंच हैं। ऐसे में वह सीएसी का दायित्व छोड़ सरपंच के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों को साक्ष्यों के साथ दर्ज कराई गई है। उन पर आरोप है कि वह अपनी आनलाइन फर्जी उपस्थिति एप के माध्यम से अमोलपठा से किसी व्यक्ति को पासवर्ड देकर दर्ज कराते हैं। वहीं उनके द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण भी फर्जी तरीके से किए जा रहे हैं।

नियमानुसार उन्हें एप पर निरीक्षण के दौरान स्कूल व स्कूल के स्टाफ के साथ अपनी सेल्फी डालनी है, लेकिन उनके द्वार खुद की जगह दूसरे लोगों की फोटो डलवाई जा रही है। शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि यह निरीक्षण भी किसी फर्जी व्यक्ति के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। 10 सितंबर को अपने कार्यालय से नदारद रहकर सांसद के कार्यक्रम में डामरौन खुर्द में उपस्थित थे। सीएसी ने 13 सितंबर को खुद की जगह किसी और का मोबाइल एप पर फोटो अपलोड किया गया

शिकायत प्राप्त हुई है, हम उक्त शिकायत की जांच करवा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- डीएस सिकरवार, डीपीसी शिवपुरी।