शिवुपरी। अक्सर शिकायते तोडने का काम करती है जोड़ने का नहीं,लेकिन एक शिकायत के कारण पति-पत्नी की टूटी हुई जोडी जुड़ गई,इस शिकायत की जांच कर रहे शिवपुरी जिले के भौंती थाने के थाना प्रभार मनोज राजपूत ने यहां बीएनएस की धाराओं से नहीं बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों और परंपराओं के साथ जिम्मेदारी का अहसास कराया और और तीन घंटे की मेहनत के बाद एक दूसरे का हाथ छोड चुके पति पत्नी थाने से साथ साथ खुशी होकर गए।
जानकारी के मुताबिक ग्राम नंदना निवासी महिला सूरज अहिरवार उम्र 30 साल
पत्नी आनंद अहिरवार ने चार माह पहले सीएम हेल्पलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। महिला सूरज का आरोप था कि पति आनंद उम्र 32 साल उसे प्रताड़ित कर रहा है। इस कारण वह अपने मायके चंदेरी में रह रही है। उसने शिकायत में पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जब यह शिकायत भौंती थाना पुलिस के पास पहुंची तो टीआई मनोज राजपूत ने उससे फोन पर संपर्क किया। साथ ही दो-तीन बार थाने बुलाया।
26 सितंबर को महिला सूरज फिर थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने नंदना गांव से पति आनंद को भी थाने बुलवा लिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक दोनों को समझाने का दौर चला। दरअसल दोनों के 5 साल का बेटा व 3 साल की बेटी है। दोनों के अलग होने के बाद बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव उन्हें बताए। बच्चों के भविष्य की चिंता में दोनों टूट गए और संग रहने राजी हो गए।
शर्त... एक-दूसरे की बात मानेंगे, मिठाई खिलाकर कड़वाहट मिटाई
पति आनंद का कहना था कि पत्नी सूरज मेरी बात नहीं मानती और बिना बताए चली जाती है। पति ने कहा कि पत्नी कहीं भी जाए, पहले मुझसे जरूर पूछे। यह शर्त पत्नी ने मान ली। पत्नी ने भी यही कहा कि पति मेरी बात नहीं मानते। आनंद ने भी कहा कि वह घर से बाहर कहीं जाएगा तो पत्नी को बताएगा। फूल माला के साथ पुलिस ने मिठाई भी मंगाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मन की कड़वाहट भी मिटा ली।
सुलह से सीएम हेल्पलाइन कटी
5 दंपत्ति के बीच पुलिस थाने में सुलह हो जाने से सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत भी कट गई है। पुलिस ने महिला से कॉल लगवाकर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत कटवा दी है। इसी के साथ पुलिस को भी राहत मिली। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत नहीं कटती तो पुलिस को महिला के खिलाफ कार्रवाई करना पड़ती। पुलिस की इस कार्रवाई से दंपत्ति के बीच दुश्मनी की खाई और चौड़ी हो जाती।