शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे स्थित खुडा पर स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने रेल विभाग की जमीन पर स्थित एक बबूल के पेड़ पर 21 साल की स्टूडेंट की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। स्टूडेंट सतनवाड़ा वारां की रहने वाली है और शनिवार की दोपहर वह कॉलेज एग्जाम देने निकली थी,लेकिन घर नही लौटी। सिटी कोतवाली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और परिजनों को सूचित करते हुए लाश पीएम के लिए भेज दी।
यह था बबूल के पेड़ पर लटकी लाश का परिचय
बबूल के पेड़ पर लटकी मिली लाश के पास पुलिस को एक काला बैग मिला था। इस बैग में मार्कशीट की फोटोकॉपी और स्टूडेंट का आधार कार्ड मिला था। युवती का नाम सपना बघेल उम्र 21 साल पुत्री खुमान सिंह बघेल निवासी सतनवाड़ा वारा गाँव है। सपना शिवपुरी की दर्पण कॉलोनी में रहकर लाल कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी।
सपना ने नीले कलर की प्लास्टिक की रस्सी से बबूल के पेड़ से झूलती मिली थी और पेड़ पर ही उसका पीला कलर का दुपट्टा टंगा हुआ था और पास मे ही उसका बैग डला हुआ था। पुलिस को सपना का मोबाइल भी उसके बैग मे मिला था,लेकिन यह बंद था माना जा रहा है कि मोबाइल की बैटरी डाउन होकर स्विच ऑफ हो गया।
यह बोले परिजन
सपना के परिजनों ने बताया कि वह शनिवार दोपहर वह परीक्षा देने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिवार ने फोन करने पर सपना ने बताया कि वह दोस्त के घर है, फिर उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। रविवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं पाया। सपना का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
अंधेरा रहता है यहां पर
सपना की लाश जिस स्थान पर फांसी लगाई है उस जगह पर अमूनन अंधेरा रहता है सुबह किसी व्यक्ति ने सपना की लाश देखी और सिटी कोतवाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी।