SHIVPURI NEWS - इंजीनियरिंग कॉलेज में गरबा कार्यक्रम SHAKTI 5.0 का आयोजन

शिवपुरी। यूआईटी आरजीपीवी इंजीनियरिंग कॉलेज में गरबा कार्यक्रम SHAKTI 5.0 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में कई लोकप्रिय गुजराती गीतों पर गरबा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे माहौल में उल्लास और सांस्कृतिक रंग झलकते रहे।

कार्यक्रम का आयोजन यूआईटी आरजीपीवी की सांस्कृतिक समिति ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। जिसमें 350 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लियायह आयोजन कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक यादगार पल बन गया।