SHIVPURI NEWS - बिजली कटौती समाचार: कोर्ट फीडर रहेगा 5 घंटे बंद

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण 07 सितम्बर को डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. कोर्ट फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 07 सितम्बर को 11 के.व्ही. कोर्ट फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 से अपराह्न 3 तक कोर्ट के आसपास का क्षेत्र, कलेक्टर कोठी रोड एवं आसपास का संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।