पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय युवा सर्वेयरों ने खरीफ एवं रबी फसल की गिरदावरी और फार्मर आईडी तैयार करने के कार्य का मानदेय भुगतान न मिलने को लेकर एसडीएम पोहरी सहित तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सर्वेयरों ने ज्ञापन में कहा कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विभाग के निर्देशानुसार कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसका भुगतान नहीं मिला है।
सर्वेयरों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि उन्होंने खरीफ और रबी दोनों सीजनों में किसानों की गिरदावरी और फार्मर आईडी बनाने का कार्य समय पर और ईमानदारी से पूरा किया है। बावजूद इसके महीनों बीत जाने के बाद भी मानदेय राशि जारी नहीं की गई। इस कारण से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
3 दिन में कार्रवाई की मांग
युवक सर्वेयरों ने मांग की है कि प्रशासन तीन दिन के भीतर उनके भुगतान की स्वीकृति प्रदान करे। यदि ऐसा नहीं होता है तो वे मजबूरन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। सर्वेयरों ने चेतावनी दी है कि इस बार ब्लॉक स्तर पर सभी सर्वेयर मिलकर आंदोलन करेंगे।
सर्वेयरों की पीड़ा
लोकल युथ सर्वेयरों का कहना है कि –
"हमने पूरी लगन और ईमानदारी से किसानों की गिरदावरी और फार्मर आईडी का काम किया। लेकिन महीनों गुजरने के बाद भी हमें मानदेय नहीं मिला है। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।"
"यदि हमारी मांगें समय पर नहीं मानी जातीं तो हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।"
प्रशासन की प्रतिक्रिया
ज्ञापन मिलने के बाद एसडीएम पोहरी अनुपम शुक्ला ने सर्वेयरों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा – "सर्वेयरों का भुगतान शासन स्तर पर लंबित है। हम इस मामले को संबंधित विभाग तक तुरंत पहुंचाकर जल्द समाधान का प्रयास करेंगे।"
वहीं तहसीलदार पोहरी ने भी कहा – "सर्वेयरों की मेहनत और जिम्मेदारी को नकारा नहीं जा सकता। भुगतान शीघ्र ही दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।