Shivpuri के युवक वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल,UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के रहने वाले युवक युवती को फोटो नाम लगाकर रात के समय सोशल पर अपने शिकार की तलाश करते थे और शिकार की वीडियो कॉल कर तकनीक का उपयोग कर अश्लील वीडियो बनाकर साइबर ठगी कर रहे थे। इन दोनो पुलिस को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पिछोर के मायापुर थाना स्थित ग्राम अमरपुरा देवरा निवासी गजराज लोधी उम्र 22 साल पुत्र घनश्याम लोधी पिछोर थाने के ग्राम खागा निवासी संदीप लोधी उम्र 19 साल पुत्र क्रश लोधी को झांसी जिले की रक्सा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उत्तर प्रदेश की झांसी जिले के रक्सा थाना अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को ग्राम रामगढ़ के पास बस स्टॉप से पकड़ा है।

दरअसल दोनों युवक सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फेक आईडी बनाकर लोगों को मैसेज करते। लड़कियों में रुचि रखने वाले लोगों को सॉफ्ट टारगेट बना लेते थे। अश्लील वीडियो कॉलिंग की रिकॉर्डिंग कर लेते थे। उसके बाद खुद फोन कॉल करके खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर ठगी करते थे। दोनों के खातों में 5 लाख रु. से ज्यादा का ट्रांजेक्शन होने का अनुमान है। मामले में छानबीन चल रही है।