शिवपुरी। शिवपुरी जिले के आसमान को काले बादलों ने परमानेंट एड्रेस बना लिया है,पिछले 5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है वही शुक्रवार की रात उमडे काले बादलों ने तेज बारिश करा दी,जिससे शिवपुरी जिले के कई गांवो के हालत बिगड गए है। वही लगातार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है जिससे जनहानि होने की खबरें भी मिल रही है। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे में 4 मौत होने की खबर मिल रही है।
दिनारा में मछली पकड़ने गए अधेड़ की बनी जल समाधि
शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा में आने वाले छितीपुर गांव की बिलरउ नदी में एक 55 साल के अधेड़ की जल समाधि बन गई। बताया जा रहा है मृतक आज शनिवार की सुबह बिलरउ नदी के चैक डैम पर मछली पकड़ने गया था। उसका पैर फिसला और नदी के तेज बहाव में फंस गया और उसकी मौत होने की खबर मिल रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को गिरबल लोधी पुत्र हरभान लोगी उम्र 55 साल अपने भाई के साथ सुबह 5 बजे नदी पर मछली पकड़ने पहुंचा था। सुबह 7 बजे वह चेक डैम पर खड़े होकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरबल को तैरना आता था। लेकिन उस समय नदी में तेज बहाव था। पानी में बौर बन गई थी, जिसमें वह फंस गया। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर नदी में मिला। परिजन उसे तुरंत झांसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पारोंच की नदी में बह गया 40 साल का अवधेश
शिवपुरी जिले के भौती थाना क्षेत्र के पारोंच नदी में शनिवार सुबह एक युवक तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान 40 वर्षीय अवधेश केवट के रूप में हुई है, जो भौंती कस्बे का रहने वाला है। अवधेश अपने दोस्तों के साथ सुबह करीब 11 बजे नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बहते देखा और तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
SDERF की टीम तलाश में जुटी
सूचना मिलते ही भौंती थाना प्रभारी मनोज राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 5 किलोमीटर तक नदी किनारे तलाश की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जिला मुख्यालय से एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने बोट के जरिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
बडौदी में करंट से शफीक मौत
शिवपुरी शहर के समीप स्थित बडौदी में शुक्रवार शाम वेल्डिंग का काम करते समय 36 वर्षीय शफीक खान करंट की चपेट में आ गया। शफीक सहिस पुरा मस्जिद के पास रहता था और पहले राइन मार्केट में ट्रकों की पेंटिंग करता था। बारिश में काम कम होने पर उसने गिर्राज धाकड़ की वेल्डिंग दुकान पर हेल्पर के रूप में काम शुरू किया था। शुक्रवार को काम के दौरान उसे लोहे की चद्दर पकड़ाई गई, जिसमें अर्थिंग की खराबी के चलते करंट आ गया। शफीक मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चकराना गांव की 14 वर्षीय किशोरी की मौत
पोहरी क्षेत्र के चकराना गांव निवासी 14 वर्षीय वंशिका धाकड़ की शनिवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह कुछ समय से बीमार थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार, लड़की के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे उसकी मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है।