E-attendance का विरोध कर रहे शिक्षकों को बारिश ने दिया साथ, उफनती नदी का फोटो

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ई-अटेंडेंस प्रणाली का विरोध जारी है। 30 जून को ट्रायल के बाद एक जुलाई से इसे लागू किया जाना था, लेकिन शिक्षक संगठन इसे अव्यवहारिक मानते हैं। मंगलवार को हुई बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते बंद हो गए।

शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि वे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। शाम को शिक्षक संगठनों ने दावा किया कि जिला और ब्लाक मुख्यालय के कुछ स्कूलों को जिले में  10% शिक्षकों ने भी नहीं लगाई एप से हाजिरी,  इस बीच, कन्या उमावि कोलारस के प्राचार्य विवेक महिंद्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर परीक्षा के दौरान उपस्थिति दर्ज करने में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी है। कुल मिलाकर, ई-अटेंडेंस प्रणाली पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं। वहीं शिक्षक संघों ने इसे एकता की जीत बताया है।