शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 30 जुलाई 2025 को होटल मातोश्री में विशेष आमंत्रित (परामर्श मंडल) सदस्य पंडित ललित दीक्षित जी की अध्यक्षता तथा संरक्षक राजेंद्र दुबे जी खजुरी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई। अध्यक्षता कर रहे पंडित ललित दीक्षित ने अपने विचार प्रकट कर समाज के सामने संगठन को अपने प्राथमिकी ,मूल कार्य ,मूल एजेंडे स्पष्ट करते हुए संगठन को मजबूत एवं चुनाव पद्धति से खड़ा करने की दृष्टि से व्यापक सदस्यता अभियान पर जोर देने पर बल दिया। तत्पश्चात सचिव पंडित अशोक पालीवाल द्वारा पूर्व निर्धारित एजेंडे का वाचन किया जिस पर समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गहन मंथन कर सर्वसम्मति से निम्नानुसार प्रस्ताव पारित किए गए।
1—सर्व प्रथम संगठन को विस्तार देने तथा मजबूती की दृष्टि से सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में 2000 सामान्य सदस्य तथा 500 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर एक साल के भीतर प्रत्यक्ष चुनाव पद्धति से अध्यक्ष के निर्वाचन की आधारशिला रखना।
2—गंभीर रोग उपचार,शिक्षा, प्राकृतिक आपदाओं,तथा अन्य आकस्मिक आवश्यकताओं के सहायतार्थ,,सुदामा कोष ,,की स्थापना
3—पांडित्य कर्मकांड, संस्कार,संस्कृति संवर्धन तथा विस्तार हेतु प्रशिक्षण तथा कार्यक्रम के आयोजन।
4— ब्राह्मण परिवारों का विस्तृत सर्वे करा ब्राह्मण परिवारों का आर्थिक, शैक्षणिक युक्त डाटा बेस तैयार करना।
5—विवाह योग्य वर वधू हेतु वैवाहिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन।
6—युवक युवती परिचय सम्मेलन कर निःशुल्क विवाह सम्मेलन आयोजन।
7—बृहद कार्य योजना तैयार कर चरणबद्ध ,,परशुराम मंगल भवन,, ,,परशुराम अध्ययन आश्रम,,परशुराम संस्कृति,संस्कार संवर्धन केंद्र ,, निर्माण।
उपरोक्त प्रस्ताव और संकल्पों के साथ ब्राह्मण परिवार से डोर टू डोर संपर्क कर शीघ्र ही सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देने हेतु पंडित अशोक शर्मा कूड़ा को सदस्यता अभियान प्रभारी से मनोनीत किए गए , तो यहीं संगठन कोष को आर्थिक रूप से समृद्ध करने हेतु प्रथमता पदाधिकारी तथा सदस्यों के बीच वार्षिक पदाधिकारी सहयोग राशि (सामर्थ्य और श्रद्धा अनुरूप ) निर्धारित की गई।
संगठन के विस्तार की दृष्टि से महिला इकाई ओर युवा इकाई तथा नगर इकाई ,विकास खंड इकाई के गठन के संबंधित अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष पंडित भरत शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया।बैठक के अंत में उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा कूड़ा द्वारा आभार व्यक्त कर अध्यक्ष की अनुमति से बैठक के समापन की घोषणा की गई बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष महिला इकाई श्रीमती रंजना पचौरी,सुश्री मनिका शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित गोपाल त्रिवेदी,महामंत्री पंडित अनिल उत्साही, पंडित नरेंद्र दिगर्रा, पंडित गोपाल गौड़,पंडित अशोक पालीवाल, पंडित महेंद्र उपाध्याय,पंडित शिवकुमार चौबे,पंडित द्वारिका पाराशर,पंडित शैलेन्द्र शर्मा पुर्व सरपंच पोहरी,पंडित प्रभात मिश्रा, पंडित रामप्रकाश टोरिया, पंडित नरेंद्र पचौरी, पंडित भरत तिवारी, पंडित एड राधा बल्लभ शर्मा ,पंडित रामशंकर शर्मा,पंडित शीतल शर्मा, पंडित राहुल शर्मा तथा अन्य सम्मानित कार्यकारणी सदस्यों की उपस्तिथि रही।