कौशल भार्गव करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में निवास करने वाली 65 साल की किन्नर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। किन्नर अपने कमरे में मृव अवस्था में मिली थी। मृतक किन्नर करैरा के किन्नर समाज की गुरु थी,किन्नर के गले पर निशान मिले है इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की है। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक किन्नर मृतक गुरू मॉ किन्नर के घर में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि करैरा किन्नर समाज की गद्दी हथियाने के लिए यह हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो किन्नरों को राउंडअप किया है।
जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक किन्नर, जो आशा किन्नर की शिष्या बताई जा रही है, करैरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में उनके निवास पहुंची। वहां 55 वर्षीय आशा किन्नर का शव पलंग पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
योग्य शिष्या को सौंपने वाली थीं गद्दी
जानकारी के मुताबिक, आशा किन्नर करैरा क्षेत्र की किन्नर समाज की मुखिया थीं। वो जल्द ही अपनी गद्दी किसी योग्य शिष्या को सौंपने वाली थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी गद्दी को हथियाने के लिए उनकी हत्या की गई है।
दो पर लगा ह्त्या का आरोप
गुरु की हत्या की सूचना मिलते ही दतिया के बड़ौनी से करैरा पहुंची रूबी किन्नर ने नैना किन्नर और आंचल किन्नर पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पैसों और गद्दी के लालच में इन दोनों ने साजिश रचकर गुरु आशा की हत्या की है।
संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
करैरा पुलिस को जांच के दौरान आशा किन्नर के मकान से सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इस फुटेज में एक किन्नर कार से उतरा है और आशा किन्नर के मकान में जाता हुआ दिखाई दिया है,एक किन्नर कार में बैठा है,जो किन्नर घर मे जा रहा है उसके हाथ में एक दुपट्टा भी है,घर में घुस रहे किन्नर का नाम नैना जाटव बताया जा रहा है और हाथ में दुपट्टा लेकर आई है उससे अपनी गुरू मॉ आशा किन्नर की गला दबाकर हत्या कर दी।
सीसीटीवी और बयान के आधार पर जांच जारी
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।