शिवपुरी। शिवपुरी में आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा को लागू करने की मांग की गई है।
प्रदेश की 84 हजार आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं को तीन साल पहले की गई घोषणा का लाभ अभी तक नहीं मिला है। शिवराज सिंह ने हर महीने 1 हजार रुपए की वृद्धि का वादा किया था। कार्यकर्ताओं ने कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
7 दिनों में मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल करेंगे'
जिला अध्यक्ष अल्पना व्यास के अनुसार यह घोषणा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिनों के अंदर मांगें नहीं मानी गईं, तो प्रदेश की सभी आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी और धरना-प्रदर्शन करेंगी।