SHIVPURI NEWS - भ्रष्टाचार का ब्रांड RTO आरक्षक की जमानत का विरोध, कांग्रेस ने सीएम का फूंका पुतला

करैरा। भ्रष्टाचार का ब्रांड आटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा को जमानत मिलने के कारण कांग्रेस ने आज करैरा मे  विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आज बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया।

इस विरोध प्रदर्शन में करैरा पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह फौजी सतीश खटीक, बलराम यादव , दमयंती मिश्रा, कृपाल सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस करेरा से पुलिस सहायता केंद्र तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

इसके साथ ही पुलिस सहायता केंद्र पर पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया और अपना विरोध दर्ज किया आरटीओ में आरक्षक सौरभ शर्मा द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया था जिसके चलते उसे जेल भेजा गया था जिसे जमानत दे दी गई है  इसके विरोध में आज करैरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका मोहन सरकार पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के आरोप लगाए पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव का कहना है कि भाजपा सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और भ्रष्टाचारियों को बताया जा रहा है जिसका उदाहरण सौरभ शर्मा को जमानत पर छोड़ा गया है।