MADHAV TIGER RESERVE के विस्थापित गांव में घुसा तांडव, किया शिकार,सरकारी ​पति पंसद नही

शिवपुरी। शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व में बांधवगढ़ से आया तांडव ने शिकार किया है। अपने आक्रामक तेवर के लिए जाना तांडव टाइगर रिजर्व के विस्थापित गांव में पहुंच गया और एक बैल का शिकार किया है। बताया जा रहा है। अभी तक बाघ की पन्ना वाली मादा टाइगर एमटी 4 से मुलाकात नही हो सक है। वह उससे छोड कर दूर चली गई है शायद पन्ना वाली पटरानी को यह सरकारी पति पसंद नही आया है।

बीते 3 अप्रैल को सुबह 4 बजे बांधवगढ़ से लाए टाइगर तांडव को छोड़ा गया था। तांडव को उसी एरिया में छोड़ा गया जहां पन्ना से लाई बाघिन को छोड़ा गया था। अब तक तांडव का सामना एमटी-4 बाघिन से नहीं हुआ है, लेकिन उसने भी अपनी टेरिटरी बनाना शुरू कर दिया है। इस दौरान वह घूमते हुए माधव राष्ट्रीय उद्यान से विस्थापित गांवों में पहुंच गया।

यहां से जब गांव वाले गए थे तो उनके बैल और गाय भी यहां छूट गए थे। तांडव ने अपना पहला शिकार इसी बैल को बनाया है। उसने यह शिकार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को किया है। इसकी पुष्टि सिंह परियोजना के निदेशक डा. उत्तम शर्मा ने की है।