SHIVPURI NEWS - 3 हत्या करने वाला 10000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, इधर पति भी पकडा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी अनुविभाग की पुलिस ने आज एक 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाश पर 3 हत्या का आरोप है,एक हत्या बदमाश ने जेल से जमानत से बहार आने पर की है,इस बदमाश को गोवर्धन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही पोहरी पुलिस ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए धारदार हथियार से चेहरे,आंख ओर प्राइवेट पार्ट पर हमला किया किया था। मामला पोहरी थाना सीमा का था।

इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने इस आरोप पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। पोहरी थाना पुलिस ने इस आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।

3 हत्याओ में आरोपी बदमाश पुलिस ने पकडा

ग्वालियर जिले के मुरार थाने से 10 हजार का ईनामी बदमाश प्रमोद सिंह पुत्र शीशपाल सिंह चौहान उम्र 40 साल निवासी मकान नंबर 226 तेल मील के पीछे बंशीपुरा को गोवर्धन थाना पुलिस ने ककरौआ तिराहा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं 03 जिन्दा राउंड जप्त किये गये

पकडा गया आरोपी ग्वालियर के पुलिस के अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 103,3(5) बीएनएस में फरार है,गोवर्धन थाना पुलिस ने पकडे गए बदमाश पर पर अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 25/27(2) आर्म्स एक्ट का कायम किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 हजार का इनामी बदमाश 2 हत्या की है और एक हत्या उसने जब की है जब वह न्यायालय से जमानत पर बाहर था।
 

पत्नी पर शक के चलते जानलेवा हमला करने वाला पति पकडा

बीते रोज पोहरी कस्बे में भगवती कॉलोनी में रहने वाली एक 24 साल की विवाहिता के पति छोटू खान पुत्र काले खान ने उससे मोबाइल मांगा था। पत्नी ने मोबाइल देने से मना कर दिया तो छोटू ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विवाहिता के आंख,चेहरा ओर प्राइवेट पार्ट तक घायल हो गए थे। गंभीर अवस्था में घायल महिला को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोहरी थाना पुलिस ने आरोपी छोटू खान पर अप.क्र. 48/2025 धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस 2. अप.क्र. 49/2025 धारा 109(1), 296 बीएनएस पंजीबद्ध गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने इस आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

आज पोहरी थाना पुलिस ने छोटू खान को पिपरघार के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। छोटू खान ने अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।