SHIVPURI NEWS - BJP जिला अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर होगा भव्य स्वागत

करैरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव के पदभार संभालने के बाद कल पहली बार करैरा नगर में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। नगर में दर्जनों स्थानों पर प्रवेश द्वार बनाए गए हैं और पूरा शहर स्वागत द्वार और बैनर पोस्टर से पट गया है।

जसमंत जाटव करैरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भी रह चुके हैं। उनके जिला शिवपुरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय नागरिकों ने वरिष्ठ नेतृत्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य राजे सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा का आभार प्रकट किया है।

मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि उनके स्वागत में करेरा नगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जनपद अध्यक्ष करेरा पुष्पेंद्र जाटव द्वारा स्वागत को लेकर पूर्व में कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई है, जिसमें सभी प्रोग्राम निश्चित किए गए हैं। यह स्वागत समारोह जसमंत जाटव के नेतृत्व में भाजपा की मजबूती को दर्शाएगा। उनके साथ अनेक भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।