SHIVPURI NEWS - जमीन बंटवारे के विवाद में मामा ने भानजे को लाठियों से पीट पीटकर मार डाला

भौंती। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले गांव में सोमवार की रात 10 बजे एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने मामा से अपनी मॉ के हिस्से की जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया,इस विवाद में मामा ने अपने बेटो के साथ मिलकर भांजे को लाठियों से पीट पीटकर मार डाला।

करैरा थाना सीमा के सिल्लापुर गांव में रहने वाले राजू जाटव पुत्र कल्लू जाटव अपनी मा और अपने एक साथी प्रमोद लोधी के साथ राजू के मामा पहलवान जाटव निवासी बामौर डामरौन मजरा हमीरपुर सोमवार की रात लगभग 8 बजे पहुंचे थे।

देर रात पहलवान जाटव के घर उसकी बहन से उसके हिस्से की बातचीत कर रहे थे इस बातचीत में दोनों भाई बहनों में विवाद हो रहा है,इसी बीच पहलवान के दोनो बेटे चंदन जाटव और गब्बर जाटव भी आ गए और अपनी बुआ को गाली देने लगे। जब गब्बर और चंदन बुआ को गालियां देने लगे इसी बीच राजू भी इस विवाद में शामिल हो गया।

बताया जा रहा है इस विवाद में राजू के मामा पहलवान और उसके बेटे चंदन और गब्बर ने मिलकर राजू को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। राजू को बचाने उसका दोस्त प्रमोद लोधी भी बचाने आया तो उसकी भी मारपीट कर दी।

जानकारी मिल रही है कि मामा और उसके बेटे ने राजू को उसकी मॉ के सामने जब तक मारा जब वह मर नहीं गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामा और उसके बेटो पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।