SHIVPURI NEWS - किसान को मोटर से लगा करंट अचेत होकर नहर में बह गया, मौत

नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर थाने की मगरौनी चौकी सीमा में आने वाले गांव में 24 साल के युवक की मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि युवक को मोटर से करंट लग गया और वह नहर के बहते पानी में गिर गया,युवक को नहर से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम महोवा निवासी नितिन उम्र 24 साल पुत्र सीताराम गुर्जर मंगलवार की सुबह 7 बजे खेत पर गया था। धान के खेत में सिंचाई करने नहर किनारे रखी मोटर से नितिन को करंट लगा गया। करंट लगते ही नितिन नहर में गिर गया। खेत पर 4-5 परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने नहर में बहते हुए नितिन को बाहर निकाल लिया। इलाज कराने अस्पताल लेकर पहुंचे तो नितिन की मौत हो चुकी थी।