SHIVPURI NEWS - एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत जिले में रोपे गए 11 हजार से अधिक पौधे

Bhopal Samachar

शिवपुरी। एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत आज शिवपुरी जिले मे 11 हजार से अधिक संख्या में पौधे रोपे गए है। शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा मे पौधे रोपण की खबर मिल रही है,सबसे अधिक और एक साथ 5 हजार पौधे पिछोर में रोपे गए है।  

आज गुरुवार को जनपद पंचायत पिछोर अंतर्गत ग्राम पंचायत जराय स्थित राजस्व विभाग की लगभग 40 बीघा भूमि पर एक साथ, एक समय एवं एक स्थान विभिन्न किस्मों के 5000 पौधों को रोपकर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री भोपाल डॉ.राघवेंद्र शर्मा, म.प्र.बाल आयोग अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा द्रविंद्र मौर्य, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, पूर्व सांसद के.पी.यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, विधायक करैरा रमेश खटीक, कमिश्नर ग्वालियर मनोज खत्री, कलेक्टर रवींद्र चौधरी, एसडीएम पिछोर जे.पी. गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, समाजसेवी, ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी गण तथा अन्य जन सामान्य वृक्षारोपण करने हेतु मौजूद रहे।

बैराड़ में वन विभाग ने सौंपे 500 पौधे
वन विभाग की टीम ने बैराड़ नगर परिषद क्षेत्र के पच्छीपुरा गांव का हनुमान मंदिर प्रांगण में 150 पौधे,बैरवावड़ी मंदिर प्रांगण में 50 पौधे,शासकीय उच्च  विद्यालय स्कूल कैंपस में 140 पौधे,बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में 70 पौधे,पशु चिकित्सालय में 30 पौधे फलदार, औषधीय और सदाबहार सहित कई किस्म के पौधे लगाए। इस अवसर पर बैराड़ के परिक्षेत्र सहायक अजय पंचवेदी ने कहा कि पेड़ पौधे हर जीव के लिए जरूरी है इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

इसके अलावा वन विभाग द्वारा बैराड़ नगर के ऐतिहासिक स्थलों पर भी पौधारोपण अभियान चलाकर लगभग 460 पौधे लगाए गए। इस मौके पर बैराड़ सब रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय पंचवेदी,सहायक माधो सिंह धाकड़, शिखर जैन,अभिषेक जैन,लोकेंद्र अटल,भूपेंद्र सिंह राजपूत,कुलदीप सिंह परमार वनरक्षक,वीरू यादव वाहन चालक के अलावा वन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

बैराड में थाना प्रभारी और सीएमओ ने लगाए पौधे
बैराड़। बैराड़ प्रदेश शासन के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद स्तर पर नगर परिषद सीएमओ महेश चंद्र जाटव और बैराड़ थाना प्रभारी विनय यादव पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। पौधरोपण के साथ उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लें,ताकि पौधे जीवित अवस्था में रहे।

उक्त आशय के विचार नगर परिषद सीएमओ महेश चंद्र जाटव ने गोल पहाड़ियां शनिदेव मंदिर  ग्राउंड में पर्यावरण को हरा भरा रखने के नाम अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण करते हुए व्यक्त किए।

रन्नौद थाना परिसर में लगाए गए पौधे
रन्नौद। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और धरती के श्रृंगार के लिए पौधा रोपण करना बहुत आवश्यक है। धरती पर जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे। वातावरण उतना ही शुद्ध रहेगा और अच्छी बरसात होगी। हर व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना चाहिए। यह बात गुरुवार को रन्नोद के थाना प्रांगण में आज प्रशासन ने पौधारोपण करवाया।

कोतवाली प्रभारी ने मां साथ लगाया पौधा
आज गुरुवार को कोतवाली में अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे की मां कमला देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने बेटे के साथ पौधा रोपित किया। कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने जिले के सभी थानों और चौकियों पर अभियान के तहत पौधा रोपण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज आज कोतवाली में पौधारोपण किया गया है। कोतवाली में आज सभी स्टाफ के द्वारा 52 पौधों को लगाया गया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति का कर्ज चुकाने के अभियान के तहत लगाए गए इन पौधों का ध्यान भी रखा जाएगा।