SHIVPURI NEWS - करैरा के जुझाई गांव में गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी व दो बछड़े झुलसे, गाय की मौत

Bhopal Samachar

करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा के ग्राम जुझाई से मिल रही हैं जहां कल रात एक पति-पत्नी अपने खेत पर थे तभी मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें पति-पत्नी व दो गाय के बछड़े झुलस गये। तथा एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जहां से कल रात को दोनों को करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पति की गंभीर हालत होने के कारण उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका उपचार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम जुझाई के रहने वाले मनोज जाटव पुत्र मुन्ना लाल पत्नी मीना जाटव पर कल रात करीबन 8 बजे की बात हैं मनोज और उसकी पत्नी मीना अपने खेत पर थे तभी अचानक मौसम बिगड़ा और उनके उपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे मनोज व उसकी पत्नी सहित दो गाय के बछड़े घायल हो गये। तथा एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद तुरंत ही दोनों को करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका उपचार जारी हैं।