SHIVPURI NEWS - लोकल सिस्टम के कारण नरवर-करैरा में बरसे बदरा, सांख्य सागर झील में जलकुंभी शिवपुरी में बूंदाबांदी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। किसी शहर या जिले में प्राकृतिक जल संरचना कितनी महत्वपूर्ण होती है इसका उदाहरण सहित पाठ हमे शिवपुरी जिले का मौसम पढा रहा है। शिवपुरी जिले के नरवर करैरा सहित अमोला में झमाझम बारिश हुई है वही शिवपुरी तहसील क्षेत्र मे हल्की बूंदाबांदी हुई है। वही गुरुवार-शुक्रवार की रात 1 बजे शिवपुरी शहर में 15 मिनिट बारिश हुई जिससे शुक्रवार को शिवपुरी शहर और आसपास का भट्टी की तरह तपा मौसम विभाग ने जो आंकड़े शुक्रवार की शाम को जारी किए थे उसमे शिवपुरी प्रदेश के सबसे गर्म जिले की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही है।

बारिश लाने वाले बादल हिंद महासागर और अरब सागर से आते हैं। इन्हें मानसून कहते हैं। अभी मध्यप्रदेश में पानी बरसने वाले बादल (मानसून) आए नहीं है। लोकल सिस्टम के कारण शिवपुरी जिले के नरवर,अमोला और करैरा में झमाझम बादल बरसे है,लेकिन शिवपुरी शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में केवल बूंदाबांदी ही हुई है। माना जा रहा है कि सिंध नदी पर बने मडीखेडा डैम और हरसी डैम के कैचमेंट एरिया में वाष्पीकरण और जिले का बढते तापमान के कारण नरवर-करैरा और अमोला में बादल बरसे है।

करैरा में शुक्रवार की दोपहर लगभग  एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे नगर में कच्ची गली गोलंबर के पास वार्ड 14 में तेज बारिश के बीच नाले का पानी सड़क पर आ गया तथा पूरे नगर में चौतरफा गंदगी फैल गई। वहीं अमोला में भी देर दोपहर झूमकर बदरा बरसे।

वहीं नरवर में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार दो घंटे बारिश होने से नगर परिषद अध्यक्ष पदमा संदीप माहेश्वरी के वार्ड 10 में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी दो घंटे की बारिश का पानी घरों से निकल नहीं पाया कि शाम को बादल फिर गरजने लगे।

प्रदेश के सबसे अधिकतम तापमान वाले जिलों में दूसरे नंबर पर

शुक्रवार की शाम मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला ग्वालियर 43 डिग्री तापमान पर रहा है वही शिवपुरी जिले का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा है,वही सबसे न्यूनतम तापमान जिले में शिवपुरी जिला तीसरे पर रहा है गुरुवार-शुक्रवार की रात 1 बजे बारिश के कारण तापमान 30ण्6 डिग्री रहा है। लुढकर वही आज शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे सबसे अधिक गर्मी होगी और तापमान 35 डिग्री तक पहुच सकता है। जिले में 25 किलोमीटर तक प्रति घंटे से हवाएं चलने का अनुमान है।