क्या भारत माता की जय बोलने वालों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं: सुरेंद्र शर्मा - NEWS TODAY

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि, कर्नाटक के मंगलुरु में "भारत माता" की जयकार लगाने पर भारतीय जनता पार्टी  के दो कार्यकर्ताओं की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। राहुल गांधी जी आपकी मुहब्बत की दुकान में इतनी नफरत क्यों भरी है? क्या कांग्रेस शासित राज्यों में भारत माता की जय बोलने वालों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं होगा?