SHIVPURI NEWS - विधानसभा चुनाव से 10 प्रतिशत नीचे गिरा, गुना-शिवपुरी लोकसभा का मतदान, पढिए आंकड़े

Bhopal Samachar

शिवपुरी। आज 7 मई को गुना-शिवपुरी लोकसभा चुनाव का आज तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। शिवपुरी जिले की शिवपुरी,कोलारस और पिछोर विधानसभा गुना—लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आती है। अगर 2023 के विधानसभा के चुनाव के मतदान के प्रतिशत की बात की जाए तो आज संपन्न हुए लोकसभा के मतदान में लगभग 10 प्रतिशत की मतदान की गिरावट आई है।

2023 में पिछोर विधानसभा में पिछोर 85.42 प्रतिशत मतदान हुआ था और आज लोकसभा में पिछोर विधानसभा में 73.77 प्रतिशत मतदान हुआ है,इस 12 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा कम रहा है।  वही कोलारस विधानसभा में विधानसभा चुनाव में 79.10 प्रतिशत मतदान हुआ था और आज लोकसभा के लिए संपन्न हुए मतदान में कोलारस विधानसभा से 70.67 प्रतिशत मतदान हुआ है,लो की 9 प्रतिशत कम रहा है। शिवपुरी विधानसभा में 2023 के विधानसभा चुनाव में शिवपुरी में 75.76 प्रतिशत मतदान किया गया था,और आज शिवपुरी विधानसभा के लोकसभा चुनाव में शिवपुरी विधानसभा के 69.24 प्रतिशत का आंकड़ा आया है,जो की 6 प्रतिशत कम है।

वही शिवपुरी जिले की करैरा और पोहरी विधानसभा ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में आती है। अगर विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो विधानसभा पोहरी में पोहरी 78.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार लोकसभा में 63ण्67 प्रतिशत मतदान हुआ है। वही करैरा विधानसभा में विधानसभा चुनाव में  75.77 प्रतिशत मतदान हुआ था,लेकिन लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत गिरा है और करैरा विधानसभा के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए 66.21 प्रतिशत मतदान किया है। 
G-W2F7VGPV5M