SHIVPURI NEWS - प्रेमिका से ​पत्नी बनी, रोकटोक से परेशान पति ने किया सुसाइड का प्रयास, फिजीकल का मामला

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में स्थित गणेश कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने सुसाइड करने का प्रयास किया,परिजनों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि युवक के पिता का कहना है कि बेटा पत्नी की रोकटोक से परेशान था।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर क्षेत्र के गणेश कालोनी के रहने बाले 21 साल के शक्ति धाकड़ पुत्र महेश धाकड़ ने छोटा लुहारपुरा की रहने वाली 19 साल की युवती के साथ 28 मार्च को लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगे थे।

शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था। आज दोनों के बीच के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शक्ति ने घर में रखा फिनाइल पी लिया था। इसकी सूचना मकान मालिक ने शक्ति के पिता महेश धाकड़ को दी गई थी। महेश ने अपने बेटे शक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पिता ने कहा- बहू के टोकने से परेशान था बेटा

शक्ति का उपचार करा रहे महेश धाकड़ ने बताया कि उसके बेटा डीजे बजाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। लव मैरिज करने के बाद से अलग रहने लगा था। बेटे की पत्नी उसे काम करने में टोकाटोकी करती रहती थी।

वह काम पर जाता और रात में देर से आता। इस बात से दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा। जिससे उसके बेटे ने फिनायल पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया है।
G-W2F7VGPV5M