SHIVPURI NEWS - धूल भरी आंधी फिर बरसे बदरा, फिर 5 डिग्री नीचे गिरे पारा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के बिगड़े मौसम की सूची में अब शिवपुरी जिला भी शामिल हो गया है। आज शाम को शिवपुरी शहर ओर आसपास के क्षेत्र में धूल भरी आंधी चली उसके बाद बादल भी बरसने लगे। बादलों के बरसने े कारण पारा भी नीचे आ गया।

बुधवार तक मौसम में गर्माहट थी अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा था। लेकिन गुरुवार की सुबह से मौसम साफ था सूर्योदय के साथ ही चुभन भरी धूप निकलने लगी थी,लेकिन 8030 के बाद सूरज और बादलो की बीच लुका छुपी का खेल जारी हो गया। लेकिन इस दौरान जब धूप निकली तो उसमें तपन अधिक थी। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री था, वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

यानि एक ही दिन में पारा 3 पायदान ऊपर चढ़ गया। हालांकि इस दौरान गर्मी का अहसास अधिक रहा। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच जहां शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई, वहीं आइसक्रीम एवं रसीले फलों की मांग भी बाजार में अधिक होने लगी।

वही शुक्रवार को भी मौसम साफ रहा अचानक फिर पारा बढ़ गया लेकिन आज सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया था। सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन अहसास अवश्य हो रहा था। दोपहर के समय नरवर क्षेत्र के कुछ गांवों से आंधी तूफान और बारिश की खबर आ गई।

शाम को लगभग 5 बजे शिवपुरी शहर में आंधी चलने लगी,उसके बाद बादलों ने पानी बरसना शुरू कर दिया,जिससे शहर की सड़कें गिली हो गई।और वातावरण में नमी घुल गई,चलने वाली ठंडी हवाए लोगो को सुकुन दे रही थी। इस कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि आज रात में सड़कों पर घूमने वाले लोगो की संख्या अधिक रहेगी,वही पारा भी 5 डिग्री नीचे आ गया।