SHIVPURI NEWS - शिक्षा विभाग की स्कूलों की क्रॉस चेकिंग, 15 में अनियमितताए, नोटिस जारी,पढ़िए नाम

Bhopal Samachar

अतुल जैन @ खनियाधाना। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत विद्यालयों  को जिला शिक्षा केंद्र द्वारा दिए गए , निर्देश के क्रम में  बीआरसीसी   संजय  भदौरिया द्वारा  क्रॉस चेकिंग के माध्यम से निरीक्षण कराया गया!  जिसमें  जनपद शिक्षा केंद्र खनियाधाना   के समस्त  वीएसी जन शिक्षक , एवं जन शिक्षा केंद्र का कार्य देख रहे माध्यमिक शिक्षकों से क्रॉस चेकिंग कराई गई।

जिसमे  प्रत्येक सीएसी को कम से कम तीन विद्यालयों के निरीक्षण का टारगेट दिया गया था। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए  BRCC  संजय भदौरिया ने बताया कि शिक्षा विभाग के मॉनिटर अमले द्वारा कुल 52 स्कूलों का निरीक्षण किया गया।  जिसमें कंट्रोल रूम प्रभारी बीएसी  सत्येंद्र जैन, वी ए सी सत्येंद्र पाराशर एवं   बीएसी जगदीश सिंह मेहते ,वी ए सी लोकेंद्र लोधी एवं जन शिक्षक   एवं जन शिक्षा केंद्र का काम देख रहे के के सोनी ,सतीश कुमार गुप्ता,  अनिरुद्ध प्रताप सिंह वर्मा,  सुनील शर्मा,संजीव पुरोहित   , सतीश गुप्ता  ,उदय सिंह परिहार, वीरपाल सिंह यादव ,राम सिंह जाटव , देवेंद्र सिंह परिहार,  उत्तम सोनी ,मुकेश शर्मा ,पंकज दुबे , अभिषेक अग्निहोत्री ,कमलेश नायक ,पूरन सिंह यादव, संतोष शर्मा, राजेश देव पांडे,  अनिल गुप्ता , विजेंद्र श्रीवास्तव ,    तिमोथियूस तिर्की, हारून रशीद खान ,माध्यमिक शिक्षक सौरभ जैन ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की  थी। जिसमें निरीक्षण के   विद्यालय  मे  अनियमितताएं मिली।

शासकीय प्राथमिक विद्यालय मिठउआ,  शासकीय प्राथमिक विद्यालय शिवनगर ,एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय रेडी हिम्मतपुर ,शासकीय प्राथमिक विद्यालय सपाई ,शासकीय प्राथमिक विद्यालय लखन पुर ,शासकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव , शासकीय प्राथमिक विद्यालय सूरज पुरा गूडर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय काली पहाड़ी डमरोन , शासकीय माध्यमिक विद्यालय काली पहाड़ी,  शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजा पुर गूडर,  शासकीय माध्यमिक विद्यालय महरौली, शासकीय प्राथमिक विद्यालय विनेका , शासकीय माध्यमिक विद्यालय आहार बानपुर , शासकीय माध्यमिक विद्यालय गरौठा कुल 15 विद्यालय  मे  अनियमितता मिली।  जिनके प्रभारी सहित समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने हेतु  कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं ! समाधान कारक जवाब न होने पर कार्रवाई की जाएगी!