SHIVPURI NEWS - मप्र बोर्ड परीक्षा परिणाम,शिवपुरी जिले में बालिकाओं ने मारी बाजी, 04 मेरिट में

Bhopal Samachar

शिवपुरी। आज शिवपुरी जिले का माध्यमिक शिक्षा मंडल का 12वीं और 10वीं क्लास के परिक्षाओ को परिणाम घोषित हुए है। शिवपुरी जिले की 04 स्टूडेंट ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। इसमें खास बात यह है कि यह चारों बालिका है किसी भी बालक ने प्रदेश टॉप की सूची में अपना स्थान नहीं रख सका है।

जानकारी के अनुसार आज मप्र बोर्ड परिणाम में  शासकीय जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी की छात्रा रानी यादव ने कृषि समूह कक्षा 12वीं में मध्य प्रदेश की टॉप 10 सूची में चौथा स्थान प्राप्त प्राप्त किया है वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोलागढ़ की स्टूडेंट अनामिका शर्मा ने भी अपना स्थान प्रदेश की टॉप टेन सूची में चौथे स्थान पर दर्ज कराया है।

इसी प्रकार 10वीं क्लास में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौती की स्टूडेंट ईशु साहू ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में नौवा स्थान पक्का किया है। वही शिवपुरी के रन्नगढ रेनबो स्कूल की  काव्या सोनी ने ही प्रदेश की मेरिट में अपना आठवा। स्थान पक्का किया है। शिवपुरी का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 43.75% प्रतिशत रहा है वही 12वीं क्लास का परीक्षा परिणाम 55,12% प्रतिशत रहा है। 
G-W2F7VGPV5M