SHIVPURI- बिजली कटौती समाचार: जिले के इन क्षेत्रों में रहेगी 4 घंटे बत्ती गुल

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही.खरई फीडर, 11 के.व्ही. बसेई पम्प फीडर पर 18 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 18 अप्रैल को 33 के.व्ही.खरई फीडर के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र खरई एवं कार्या से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11 के.व्ही.बसेई पम्प फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11 के.व्ही.फीडर से जुड़े समस्त ग्राम प्रभावित रहेंगे।