SHIVPURI NEWS - सेसई सड़क पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, डीजल को भरते हुए नजर आये लोग

कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से सेसई सड़क गांव से मिल रही हैं जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और एक अन्य ययुवक मौके से फरार हो गये। वहीं ट्रक के पलट जाने के बाद ट्रक के टैंक में भरा डीजल पर फैल गया, सड़क पर कुछ लोग डीजल को भरते हुए नजर आये।

जानकारी के अनुसार सेसई सड़क गांव के पास आगरा.बंबई फोर लेन हाईवे पर हिवपुरी से गुना की ओर जा रहा ट्रक  (HR38Z3969) अज्ञात कारणों के चलते पलट गया। ट्रक पलटने के बाद मामूली घायल हुआ। ड्राइवर और उसके साथ एक अन्य युवक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गए।

गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया। बताया गया है कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर ट्रक चला रहा था। ट्रक लहराकर चलाने के दौरान ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद कुछ लोग ट्रक से फैले डीजल को भरने में जुट गए। ट्रक अनाज से भरा बताया गया है। कोलारस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।