SHIVPURI NEWS - बाचरौन तिराहे पर फिसली युवक की बाइक, गंभीर घायल-अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के बाचरौन तिराहे से मिल रही हैं जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका उपचार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार लल्लू रजक पुत्र लच्छी राम रजक निवासी गडरिया अपने घर से पिछोर किसी काम से जा रहा था। तभी बाचरौन तिराहे पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।