SHIVPURI के ध्रुव ने दिल्ली के अस्पताल में मौत, कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना में पदस्थ 42 वर्षीय आरक्षक ने दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, बताया जा रहा हैं कि आरक्षक कैंसर की बीमारी से परेशान थे। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिये ले जाया गया थाए लेकिन नौजवान आरक्षक ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। आरक्षक के निधन के बाद पुलिस महकमे सहित परिचितों में शोक की लहर हैं।

जानकारी के अनुसार कोलारस थाने में पदस्थ 42 वर्षीय आरक्षक ध्रुव दुबे, पिछले 4 से 5 सालों से कोलारस थाने में पदस्थ थे। इसी बीच उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। आरक्षक ध्रुव दुबे पिछले 15 दिनों से दिल्ली के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे थे, लेकिन आज सुबह आरक्षक मौत से जंग हार गए।

बता दें कि आरक्षक ध्रुव दुबे भिंड जिले के रहने वाले थे उसके दो छोटे बच्चे भी थी। आरक्षक ध्रुव दुबे का शव दिल्ली से गृह ग्राम ले जाया गया है। जहां उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।