SHIVPURI NEWS - जिले में दो अलग अलग हादसों में मिनी ट्रक और ई-रिक्शा में भड़की आग

Adhiraj Awasthi
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में दो अलग अलग हादसो में एक मिनी ट्रक और एक ई-रिक्शा जलकर खाक हो गई है। दरअसल बुधवार की देत रात करैरा में चलती ई-रिक्शा में आग लग गई वही गुरुवार की सुबह दिनारा थाना क्षेत्र में NH-27 पर एक ट्रक सड़क हादसे का शिकार हो गया। दोनो ही मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

जानाकरी के अनुसार गुरुवार की सुबह दिनारा थाना क्षेत्र में NH-27 रोड पर एक मिनी ट्रक उस समय हादसे का शिकाय हो गया जब उसने सडक पर चल रहे मावेशियो को बचाने की कोशिश की थी इस हादसे में ट्रक बांउड्री में जा गुसा जिससे ट्रक में आग भडक गई। केबिन में उठती चिंगारी को देख ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई इसके बाद ट्रक का केबिन धूं-धूं का जलने लगा। रहवासी क्षेत्र होने की बजह से ट्रक में भड़की आग की सूचना तत्काल पुलिस को मिल गई।

इसके बाद पानी के टैंकर की मदद से ट्रक में भड़की आग पर काबू पा लिया गया। यह ट्रक शिवपुरी के रहने वाले जितेन्द्र यादव का बताया गया है जिसे शिवपुरी जिले के लुकवासा का रहने वाला ड्राइवर गोलू पाल चला रहा था। जब वह दिनारा थाना क्षेत्र में पहुचा तो वहा हादसा हो गया।

बुधवार को यहां लगी ई-रिक्शा में आग

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात की है जब करैरा के जुझाई रोड पर देर रात एक -  रिक्शा को देवेन्द्र साहू नाम का युवक चलाकर ले जा रहा था तभी ई-रिक्शा की बैटरी में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई जिसे देख कर चालक ने कूदकर जान बाचाई। देखते ही देखते ई-रिक्शा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की थी लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सके।